ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20241023 101608 7 पंचायत राज आम चुनाव : 310 नामांकन वैध, इतने खारिज, नाम वापसी सोमवार तक Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में पांच पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात कुल 310 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।

शनिवार को संवीक्षा के पश्चात बीठनोक पंचायत समिति में 19 नामांकन खारिज व 1 रद्द, बीकानेर पंचायत समिति में 44 नामांकन खारिज व 7 रद्द, बज्जू खालसा में 18 नामांकन पत्र खारिज व 3 रद्द हुए।
वहीं हदां में 13 नामांकन खारिज व 3 रद्द, कोलायत में 11 नामांकन पत्र खारिज व 1 रद्द हुए। संवीक्षा के पश्चात बज्जू खालसा में 59, बीठनोक में 48, बीकानेर में 93, हदां में 53 और कोलायत में 57 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए वैध पाए गए।

इससे पहले शुक्रवार तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन बज्जू खालसा में 76 अभ्यर्थियों ने 80, बीठनोक में 65 अभ्यर्थियों ने 68, बीकानेर में 122 अभ्यर्थियों ने 144, हदां में 64 अभ्यर्थियों ने 69 तथा कोलायत में 68 अभ्यर्थियों ने 69 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।


Share This News