ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 7 बिजली के तार चुराने के दौरान 2 की मौत, बीती रात की घटना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के लूणकरणसर थाना इलाके में 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कटर भी मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोढ़वाली- बिंझरवाली गांव में देर रात करीब 1 बजे की घटना है। ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे शव पड़े देखे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों यहां हाई वोल्टेज के तार चुराने आए थे। इसके बाद इसका बंडल बनाते हुए करंट आया है। एक मृतक की पहचान भगवान सिंह (20) पुत्र नवल सिंह, निवासी धोलेरा पुलिस थाना जामसर हाल गली नंबर 5 रामपुरा बस्ती से हुई है दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने कहा कि पुलिस इस घटना के बारे में आगे जांच कर रही है।


Share This News