ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 पंचायतीराज चुनाव: सभी चरणों की मतगणना एक ही दिन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। व्यापक स्तर पर राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां चल रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। चुनाव चार चरणों में होने की स्थिति में भी सभी चरणों की मतगणना जिला स्तर पर एक ही दिन कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के रेंडमाइजेशन, रिजर्व मशीनों की तैयारी, वितरण और मतदान के बाद संग्रहण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रत्येक चरण में मतदान केंद्रों की संख्या के मुकाबले 130 प्रतिशत ईवीएम उपलब्ध रखी जाएंगी। इनमें 100 प्रतिशत मशीनें मतदान के लिए और 30 प्रतिशत मशीनें रिजर्व रहेंगी। पहले चरण में इस्तेमाल नहीं हुई रिजर्व मशीनों को तीसरे चरण में और दूसरे चरण की बची रिजर्व मशीनों को चौथे चरण में इस्तेमाल किया जाएगा।

पहले और दूसरे चरण के लिए मशीनों का पहला रेंडमाइजेशन मतदान की तारीख से 5-7 दिन पहले किया जाएगा। ई-सूची (esuchi) सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत समिति वार 130 प्रतिशत मशीनें आवंटित होंगी। तीसरे और चौथे चरण के लिए भी मतदान से 5-7 दिन पहले यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले और दूसरे चरण के बाद बची अप्रयुक्त रिजर्व मशीनों को अगले चरण के लिए शामिल किया जाएगा।


Share This News