ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 7 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आई यह खबर, 1 अक्टूबर को केपटाउन में होगा एलान! Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व कप क्रिकेट 2027 को लेकर खबर आई है। ODI क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी CSA जल्द ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान करेंगे। टूर्नामेंट के शेड्यूल के ऐलान की तारीख और शहर के नाम का खुलासा हो गया है। वर्ल्ड कप 2027 का अगले साल आयोजन होना है।  क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC और CSA मिलकर गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को केपटाउन में 2027 ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेंगे। यह कार्यक्रम टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक एक साल पहले होगा। इसी मौके पर वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत फैंस टिकट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 2027 का ODI वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। कप के मुकाबले 2 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। जबकि फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। यानी क्रिकेट फैंस को करीब डेढ़ महीने तक ODI क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमों की तस्वीर 30 सितंबर तक साफ हो जाएगी। मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे जगह मिलेगी, जबकि बाकी आठ टीमें ICC की ODI रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी। मौजूदा स्थिति में भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश रैंकिंग के जरिए जगह बनाने की स्थिति में हैं।


Share This News