






Thar पोस्ट न्यूज। महाराष्ट्र के लातूर में एक ढोंगी बाबा ने एक नाबालिग के साथ रेप किया है। मेडिकल जांच में नाबालिग प्रेग्नेंट पाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ढोंगी बाबा ने कुंडली से दोष हटाने और पूजा करवाने के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि 17 वर्ष की नाबालिग की कुंडली से दोष दूर करने के नाम पर एक बाबा ने रेप किया। मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती पाई गई है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विवेकानंद पुलिस स्टेशन में रामेश्वर हनमंतराव रामदासी उर्फ रामेश्वर महाराज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।












