ताजा खबरे
IMG 20260927 114702 scaled नशा नहीं, हुनर चुनो” थीम पर होगा बीकानेरी कलाकार सीज़न 5 Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेरी कलाकार टीम द्वारा आयोजित Bikaneri Kalakar Season 5 – 2026 इस वर्ष “नशा नहीं, हुनर चुनो” थीम के साथ युवाओं को कला, प्रतिभा और सकारात्मक अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को पहचान, अवसर और नई दिशा दे सकें। इस अभियान को SP मृदुल कच्छावा द्वारा भी प्रस्तुत किया गया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता में Dance, Modeling और X Factor जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में Junior एवं Senior श्रेणियों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित प्रतिभागी आगे की प्रक्रिया के बाद Grand Finale में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आज मीडिया कांफ्रेंस में टीम हेड दीपिका बोथरा ने बताया कि दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान: मिलेनियम Hotel, Nokha Road, बीकानेर में डांस, मॉडलिंग एक्स फैक्टर आदि के ऑडिशन होंगे।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध:
R Mobile Store, Panchsati Circle | Akhada Fitclub, Gangashahar | Nइस आयोजन में कुल ₹1,00,000 का Cash Prize रखा गया है। प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी आगे बढ़ते हुए जनवरी में होने वाले Grand Finale, Bikaner का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर राजीव सर, नीलम मेम, जावेद हसन भी उपस्थित रहे।


Share This News