ताजा खबरे
IMG 20260926 222502 महापौर ने मोहता चौक से किया सफाई अभियान का आगाज** माली समाज उपमहापौर व पार्षदों का करेगा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महापौर अनिल कल्ला ने आज मोहता चौक से रात्रिकालीन सफाई अभियान का आगाज किया। इससे पहले उन्होंने भैरवजी के दर्शन कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व अन्य नेता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पार्षद एवं उप महापौर का होगा सम्मान
बीकानेर।
माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान एवं माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित माली समाज के पार्षदों एवं उप महापौर के सम्मान में रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान, शिव वैली, गंगाशहर, बीकानेर में आयोजित होगा। समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।

माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ सामाजिक एकता, सहभागिता और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बीकानेर माली समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाज बंधुओं से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।


Share This News