ताजा खबरे
FB IMG 1790435081770 पं. लक्ष्मीनारायण पारीक को याद किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा आयोजित, समाजसेवा और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।

बीकानेर। समाजसेवी पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर जस्सूसर गेट के बाहर स्थित गोकुल धाम भवन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. लक्ष्मीनारायण पारीक के पुत्र दीपक पारीक एवं रवि पारीक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उनके चित्र पर तिलक लगाने से हुई।

इसके बाद पारीक समाज के अध्यक्ष भंवरलाल पारीक, छःन्याति समाज के पाराशर नारायण शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में पूर्व पार्षद शिवकुमार पांडिया, सुशील व्यास, कैलाश पारीक, वंदे मातरम् मंच के राजकुमार पारीक, पारीक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद तिवाड़ी, गिरिराज पारीक, कर्मचारी महासंघ बीएमएस के पूर्व सचिव जितेंद्र पारीक, पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष, हरी पारीक, एडवोकेट विजय पारीक, अमन चैन पारीक एवं समाजसेवी हुक्मचंद पांडिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पं. पारीक को नमन किया।


Share This News