ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260925 184015 प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पदभार ग्रहण किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार को कुलगुरु पद का कार्यभार ग्रहण किया। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर बिश्नोई को तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति के रूप में महत्वपूर्ण अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

प्रो. बिश्नोई के प्रमुख शोध क्षेत्रों में पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, जैव ऊर्जा एवं जैव उपचार तथा पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 298 शोध पत्र, शोध आलेख एवं पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। उनका स्कोपस एच-इंडेक्स 41 तथा गूगल स्कॉलर एच-इंडेक्स 50 है।

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालयों से भी शिक्षकों की नियमानुसार नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए अध्यापन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आग्रह किया।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रो. बिश्नोई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भेजकर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ा जा सके।

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर रहेगा विशेष जोर

कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले अनुदानों का प्रभावी उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप तैयार किया जा सके।

हरा-भरा एवं प्रदूषणमुक्त विश्वविद्यालय परिसर प्राथमिकता

कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को जागरूक करते हुए परिसर में हरित एवं सतत विकास से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा का प्रभावी केंद्र बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।


Share This News