ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260924 220924 scaled श्री लक्ष्मीनाथजी पार्क परिसर में चोरी की घटना, सीसीटीवी कैमरे लगवाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ बीकानेर नगर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री हेमेंद्र नागर तथा थानाधिकारी सिटी कोतवाली सविता डाल से मिला तथा उन्हें श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क तथा मंदिर परिसर में पुलिस की व्यवस्था सुधारने की मांग की । शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि पार्क में चोरों द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2026 को टॉयलेट की सभी वॉल तथा टोंटियां चोरी हो चुकी है।

तथा फव्वारे के कमरे का गेट को मोड़ कर तोड़ने का प्रयास किया गया है ।अतः श्री लक्ष्मीनाथ जी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने पार्क परिसर एवं मंदिर परिसर को अभय कमांड से जोड़ने तथा एक नियमित पुलिस कर्मचारी दिन में भी नियुक्त करने की मांग की । पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। शिष्ट मंडल में सीताराम कच्छावा,महेंद्र सोनी,हरि प्रकाश सोनी, शिव प्रकाश सोनी तथा निर्मल सोनी सहित समिति के सदस्य शामिल थे।


Share This News