



Thar पोस्ट न्यूज। पदयात्रियों की सेवा करना मानवता की पहचान : महावीर रांका
बीकानेर। कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के मेले पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में गजनेर रोड एमजीएसयू के सामने पदयात्रियों की सेवा हेतु शिविर लगाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

रांका ने कहा कि कोडमदेसर बाबा भैरुनाथ की आस्था विश्वविख्यात है और पदयात्रियों को सेवा प्रदान करना हम सबका कर्तव्य है। शिविर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवं भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल भी उपस्थित रहे। रमेश भाटी ने बताया कि सेवा के दौरान देसी घी का हलवा, कोफ्ता, पकौड़ी, आइसक्रीम, केशर चाय एवं शीतल जल की सेवा दी गई। इस दौरान रामदयाल कच्छावा, मोहनलाल कच्छावा, पवन कच्छावा, शंकरसिंह राजपुरोहित, पवन महनोत, अशोक रामपुरिया, शक्ति सिंह शेरुणा, गौरीशंकर देवड़ा, किशोर आचार्य, घनश्याम जाजड़ा, धीरज रांका, निर्मल गहलोत, नवीन भाटी, अभिजीत भाटी, अंकित भाटी, आनन्द शर्मा, आदर्श शर्मा, गिरिराज चारण, शिवराज बिश्नोई, धनराज गहलोत, कुलदीप तंवर, रज्जाक खान, सिद्धांत यादव, भरत मारु, सोहनलाल तंवर, तेजाराम जाखड़ा, प्रेम गहलोत, इंद्र गहलोत, विपिन तंवर, दाऊलाल छंगाणी, मदनगोपाल ओझा, लक्की पंवार, अभिषेक दैया, गिरधारीलाल कच्छावा एवं प्रणव भोजक सेवा कार्यों में जुटे रहे।
