


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान मतदान दलों के गठन, रेंडमाइजेशन एवं मतगणना संबंधी कार्यों के लिए जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डेटा ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने आदेश जारी कर सभी कार्यालयाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं आहरण-वितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों की सूचना 25 सितंबर तक ई.एम.एस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट कर लॉक करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आहरण-वितरण अधिकारियों को वेतन बिलों के संलग्न पोर्टल से डेटा अपडेट करने के बाद जनरेट होने वाले प्रमाण-पत्र की हस्ताक्षरयुक्त प्रति प्रस्तुत किए जाने की स्थिति में ही आगामी वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है।
चुनाव कार्य में लापरवाही अथवा अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कार्मिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने तकनीकी सहायता के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा (कलेक्ट्रेट), 0151-2226027 से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
