ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260922 201721 कोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर से 24 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक व श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास के प्रमुख केन्द्र कोडमदेसर में भैरवजी का सालाना मेला 23 (बुधवार) व गुरुवार 24 सितम्बर को भरेगा। अनेक श्रद्धालु पैदल, विभिन्न वाहनों से 23 सितम्बर को सुबह रवाना होकर कोडमदेसर गांव पहुंचेंगे तथा बुधवार रात को कोडमदेसर में ठहर कर भैरवजी की स्तुति वंदना व भक्ति करेंगे।

श्री देदारामजी गहलोत वंशज सार्वजनिक प्रन्यास के पदाधिकारियों, व देदारामजी वंशज गहलोत पुजारी परिवार के गणमान्य सदस्यों की सभा में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भीड़ नियंत्रण, सुगमता से दर्शन व पूजन, के साथ आकर्षक रोशनी व सजावट की गई है।

श्री देदारामजी प्रन्यास के अध्यक्ष विजय गहलोत ने बताया कि भादवा सुदी द्वादशी बुधवार को भैरवजी का पूजन, विशेष श्रृंगार, भोग व महा आरती के साथ विधि विधान से मेले की शुरुआत होगी। मेला स्थल पर खान पान की वस्तुओं, खिलौनों व प्रसाद आदि की दुकानें लगनी शुरू हो गई। बीकानेर शहर व आस पास के गांवों के श्रद्धालु बुधवार सुबह ही पैदल व विभिन्न वाहनों में भैरव नाथ का जयकारा लगाते हुए कोडमदेसर भैरव मंदिर में दर्शन वंदन करने के लिए पहुंचने शुरू हो जाएंगे। मंदिर में मेले के दौरान आकर्षक सजावट की गई है।

प्रन्यास की ओर से जिला व पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन देकर मेले के दौरान चोरी, अप्रिय घटनाओं को रोकने, मंदिर के आगे ठेलों आदि के अस्थाई अतिक्रमण हटाने, यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए माकूल व्यवस्था करने की मांग की है।
पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर- बीकानेर की चूंगी चौकी से लेकर कोडमदेसर गांव तक अनेक सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाएं जाएंगे। सेवा शिविरों में चाय, नाश्ता, पेयजल, पकौड़ी, फल, व आइसक्रीम आदि की सेवा की जाएगी। मंगलवार को ही अनेक सेवा संगठनों ने टैंट तनवा लिए।

मंदिर का इतिहास
बीकानेर स्थापना से पूर्व के इस मंदिर की स्थापना सन् 1465 के आस पास। जब राव बीकाजी जोधपुर को छोड़कर बीकानेर की तरफ आए तो उनका शुरूआती पड़ाव यह क्षेत्र रहा। कोडमदेसर नाम राव जोधा की पुत्री और राव बीका की बहिन राजकुमारी कोडमदे के नाम पर पड़ा । मंदिर के ठीक पीछे एक बड़ा तालाब है। जिसमें 1459 ईस्वी के साथ ऐतिहासिक तथ्य अंकित है। हाल ही स्वयं सेवी संगठनों ने प्रन्यास के सहयोग से तालाब का जीर्णोंद्धार करवाया था। गोरे भैरवजी की प्रतिमा मंडोर से लाकर यहां स्थापित की गई थी।
भैरवजी की मूर्ति खुले आसमान के नीचे स्थापित है, इस मंदिर पर कोई छत नहीं है। कोडमदेसर भैरवजी को बीकानेर नगर ही नहीं छतीस जाति समुदाय के लोग अपने रक्षक व आराध्य देव मानते है।

श्री देदारामजी गहलोत (माली) के पूर्वजों ने भैरवजी की मूर्ति को लाकर यहां स्थापित किया,इसलिए आज भी बीकानेर व सुजानदेसर के गहलोत परिवार भैरवजी के पुजारी व भोपा के रूप में अपनी बारी के अनुसार सेवा पूजा करते है। बीकानेर रियासत के पूर्व महाराजा गंगासिंहजी ने इटली के संगमरमर से मंदिर का जीर्णोंद्धार करवाया। मेले के दौरान राजपरिवार की ओर से छत्र, भेट आदि चढ़ाने की परम्परा रही है।

उदयरामसर दादाबाड़ी में भक्ति संगीत संध्या
25 को व बड़ी पूजा तथा मेला 26 सितम्बर 2026 को

बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीवंृद के सान्निध्य में 25 सितम्बर को उदयरामसर दादाबाड़ी में भक्ति संगीत संध्या तथा 26 सितम्बर को मेला भरेगा। मेले के दौरान दादाबाड़ी में गुरु इकतिसा का पाठ, भक्ति संगीत के साथ बड़ी पूजा व प्रसाद का आयोजन होगा। मेले में साधुमार्गी जैन संघ, तेरापंथ, खरतरगच्छ, तपागच्छ, पार्श्वचन्द्र गच्छ, शांतक्रांत संघ तथा दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया 26 सितम्बर को पैदल व ऊंट गाड़ों तथा विभिन्न वाहनों से श्रद्धालु दादाबाड़ी पहुंचेंगे। वे दादा गुरुदेव के साथ जैन धर्म के 17 वें तीर्थंकर भगवान कुन्थुनाथजी के मंदिर में दर्शन वंदन करेंगे। मेले में पहुंचने वाले सभी जैन समुदाय की श्रावक-श्राविकाओं के लिए पेयजल, छाया, विश्राम व प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से गोगागेट के बाहर कोचरों की दादाबाड़ी के पास से विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में देश के नामी कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News