ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260920 223342 scaled कृपाल भैरव का भव्य जागरण 24 सितम्बर को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मोहता कुआं क्षेत्र में जागरण , बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर। मोहता कुआं क्षेत्र में कृपाल भैरव का भव्य रात्रि जागरण 24 सितम्बर को होगा। कृपाल भैरव मंदिर ट्रस्ट द्वारा बैनर और पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान संस्थान के संरक्षक खूमराज पंवार, वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी, सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, उपनिदेशक (जनसंपर्क) डाॅ. हरि शंकर आचार्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

खूमराज पंवार ने बताया कि कृपाल भैरव का यह मंदिर लगभग साढ़े तीन सौ वर्ष पुराना है। यहां प्रतिवर्ष आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि जागरण के दौरान शहर के अनेक लोक गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर को भक्ति परम्परा का शहर बताया और कहा कि भादवा महीने में यहां का भक्ति भाव परवान पर होता है। उप निदेशक डाॅ. हरिशंकर आचार्य ने कहा कि मेले-मगरिए और तीज-त्यौहार मनाने वाले शहर के जम्मे और जागरण भी देशभर में विशेष पहचान रखते हैं।
संस्था अध्यक्ष अजय सिंह पंवार ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में महेश जोशी, भगवान दास पडिहार, रामजीवण ,गिरधारीलाल भगवान दास पड़िहार , ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष सत्यानारायण पंवार, तेजसिंह पंवार, प्रेमसिंह पंवार, रफीक कादरी तथा तरुण पंवार आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन नागेश्वर जोशी ने किया।
अतिथियों का आभार सत्यनारायण पंवार ने जताया।


Share This News