ताजा खबरे
IMG 20260920 233908 एसाईआर : 33.13 लाख नोटिस जारी, पूर्व उपप्रधान मंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित इन्हें भी नोटिस Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी दिल्ली में एसआईआर के तहत 97 लाख से अधिक मतदाताओं की मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद गणना फॉर्म में दी गई जानकारी में “गड़बड़ियों” को लेकर 33.13 लाख नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकांश नोटिस 2002 में हुए पिछले एसआईआर के विवरण से मेल न खाने के कारण जारी किए गए हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नाम शामिल है। हालांकि, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय का कहना है कि इन मतदाताओं के डेटा को सुधारने के लिए ये नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सूची दिल्ली के सीईओ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 

जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं या जिन्हें जल्द ही जारी किए जाने हैं, उनमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे, पूर्व थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद शामिल हैं। 


Share This News