

Thar पोस्ट न्यूज। श्री गणेश चतुर्थी पर्व की व्यापक तैयारियां की जा रही है। राजस्थान के विख्यात गणेश मंदिरों में श्रृंगार रोशनी, सजावट आदि के कार्य जारी है। बाजार में व्यापक संख्या में इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की दुकाने सजी है। पंचांग ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चतुर्थी तिथि आरंभ: 14 सितंबर 2026 को सुबह 07:06 बजे से है। इसके साथ ही चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2026 को सुबह 07:44 बजे।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर को सुबह 11:02 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक।
गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी): 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को होगा। वही राजस्थान में मतगणना की भी तैयारियां की जा रही है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा? यह भी तय हो जाएगा। जिंदगी में हार और जीत। उतार -चढ़ाव चलते रहते है। इस बीच राजस्थान में मेले मगरीयों का दौर भी चल रहा है । बाबा रामदेवजी, पूनरासर बाबा आदि के लिए भी भक्तों में उत्साह है।










