







Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की सबसे हॉट सीट वार्ड 73 में अनेक नेताओ की प्रतिस्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां बीजीपी से दीपक पारीक मैदान में है। बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दीपक पारीक को समर्थन दिया।

इस दौरान रविन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।
इसी वार्ड से कांग्रेस से अनिल कल्ला चुनाव लड़ रहे है। कल्ला अपने समर्थकों के साथ अनेक वार्डों में जनसंपर्क कर रहे है। सभी वार्डो में इस वार्ड में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। निर्दलीय आनंद जोशी भी चुनावी दंगल में है। इस वार्ड में अन्य निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी रण में है।
