ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, लालगढ़ बीकानेर में पिछले 53 वर्षों से मुख्य सेवादार के रूप में सेवा निभा रहे बाबा जोगिंदर सिंह जी को आज शहर एवं लालगढ़ क्षेत्र की समूह संगत द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और सम्मान का विशेष वातावरण देखने को मिला।

विदाई समारोह के दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया तथा समूह संगत ने बाबा जोगिंदर सिंह जी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की अरदास की। संगत ने बाबा जी की दशकों से चली आ रही निष्काम एवं समर्पित सेवा को भावुक होकर याद किया।

जानकारी के अनुसार बाबा जोगिंदर सिंह जी वर्ष 1974 में मात्र 11 वर्ष की आयु में गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में सेवा निभाने आए थे। तब से लेकर आज तक उन्होंने लगातार 53 वर्षों तक गुरु घर और संगत की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विनम्रता, सेवा भावना और गुरु प्रति समर्पण संगत के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

विदाई समारोह के पश्चात गुरुद्वारा परिसर में विशेष विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद संगत ने ढोल-नगाड़ों और नाचते-गाते हुए बाबा जोगिंदर सिंह जी को सम्मानपूर्वक उनके मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित निवास तक छोड़कर अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया। समूह संगत ने कहा कि बाबा जोगिंदर सिंह जी की सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


Share This News