ताजा खबरे
वार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूदजिला परिषद 41 सदस्यों में 30 पर कांग्रेस विजयीचुनाव : पंचायत समिति सदस्य चुनाव में ये जीते
IMG 20241023 101608 गर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में इन दिनों हल्की बारिश व ओले गिरने से मौसम बदला हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। तीन दिनों में राज्य के अनेक जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से 1 मई के बीच हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान कई जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। राज्य में कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को राज्य के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीकानेर के मूंडसर हेमासर, और बेनीसर गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ। श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में भी ओलावृष्टि देखने को मिली। अनूपगढ़ में भी ओले बारिश हुई। जैसलमेर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में पारा 45 पार रहेगा।


Share This News