ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251231 100334 बीकानेर में वृद्ध की हत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक वृद्ध की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मदन विहार कॉलोनी स्थित प्लाट नं 53 में एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे 70 वर्षीय भंवरलाल रेंगर की अज्ञात ने धारदार हथियार से गला रेंत दिया। जिसके बाद राहगीरों ने शव की सूचना जेएनवीसी पुलिस थाने को दी। मौके पर पहुंचे सीओ अनुष्का व थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने एफएसएल टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पता चला है कि दो दिन पहले ही भंवरलाल इस निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी पर लगा था। यह निर्माणाधीन मकान जैसलमेर के कुंदन सिंह का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की तलाश कर रही है।


Share This News