IMG 20241023 101608 3 RGHS भुगतान संकट गहराया, राज्य में 15 मई से पूर्ण बहिष्कार ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत बकाया भुगतान को लेकर राज्य के निजी अस्पतालों और सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सहित विभिन्न अस्पताल संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान करते हुए साफ कर दिया है कि यदि 30 अप्रैल तक बकाया राशि का 50 प्रतिशत भुगतान नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में ओपीडी फार्मेसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 15 मई 2026 से RGHS सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। IMA राजस्थान के जोनल सेक्रेटरी डॉ. अनुराग शर्मा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 1800 करोड़ रुपये का भुगतान पिछले जुलाई 2025 से लंबित है। सरकार ने 45 दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन सात महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। इस देरी के चलते छोटे और मध्यम अस्पताल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया

अस्पताल संगठनों ने आरोप लगाया है कि थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) द्वारा मामूली और आधारहीन आपत्तियों के नाम पर भुगतान रोका जा रहा है। उनका कहना है कि केवल 1 प्रतिशत संभावित गड़बड़ियों के आधार पर 99 प्रतिशत ईमानदार सेवा प्रदाताओं को परेशान किया जा रहा है। साथ ही, मुख्यमंत्री स्तर तक योजना की वास्तविक स्थिति की बजाय भ्रामक जानकारी पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है।


Share This News