ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260328 215628 scaled हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के बैनर का विमोचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर। बी सेठिया गली स्थित श्री चमत्कारी आंटियां बाबा हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मौहल्ला विकास समिति एवं बी सेठिया गली व्यापार मंडल की ओर से महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर हनुमान जी मंदिर के सेवादार प्रताप सिंह बड़गुजर ने शनिवार शाम को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस मंदिर के प्रांगण में इस वर्ष भी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा। जिसके बैनर का विमोचन मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी श्रवण ओझा ( महाराज) के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नांगल, रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, हनुमान भाटी, भंवर स्वामी, राजेन्द्र बड़गुजर,तेज सिंह, संजू चौहान , शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी, गौतम सेठिया, गोपीचंद भाटी, शंकर सिंह पडिहार सहित मौहल्ले के गणमान्य जन एवं व्यापारियों के द्वारा किया गया।


Share This News