ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260303 152337 जिला कलेक्टर निवास पर हर्षोल्लास से मनाई होली, चंग पर लगाई थाप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि मंगलवार को होली के रंगों में रंगी दिखी। वृष्णि ने चंग पर थाप लगाई और लोकगीतों पर आनंद में दिखी। अवसर था जिला कलेक्टर निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह का। जिला कलेक्टर निवास पर होली का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी उम्मेद दान रत्नू, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य, गोपाल जोशी, मोहन सुराणा तथा श्याम सुंदर चौधरी, सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि त्योहारों के माध्यम से समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और सादगीपूर्ण होली मनाएं। उन्होंने बीकानेर की होली को देशभर में विशेष और अलहदा बताया।

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। बाबू लाल छंगाणी ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं बसंत ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया। उपस्थित जनों ने ठुमके लगाकर होली का आनंद लिया।


Share This News