ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 बजट की खास बातें, ये वस्तुएं मिलेगी सस्ती और ये महंगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने आज सदन में देश का बजट पेश किया। उनका यह 9वां बजट था और मोदी सरकार का यह 15वां बजट। बजट के बाद क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। सरकार की तरफ से पेश किए गए इस बजट के बाद मार्केट में **खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बताया। आपको बता दें कि मार्केट में खेल-कूद के सामान सस्ते होने की वजह से इन चीजों की मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ने के कारण बिक्री भी बढ़ेगी। ** हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी। लोग सिगरेट पीने के शौकीन हैं, उन्हें बता दें कि सिगरेट तो नहीं मगर बजट के बाद बीड़ी सस्ती हो गई है।

इस लिस्ट में अगला नाम जूतों का है। बजट के बाद मार्केट में चमड़े के जूते सस्ते होंगे। इतना ही नहीं, दूसरे Leather Product भी सस्ते होंगे **इस नए यूनियन बजट के बाद मार्केट में मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।बजट के बाद आपको बता दें कि शराब महंगी होगी। जो लोग शराब पीते हैं, वो इस बात को जरूर जान लें। इसके अलावा स्क्रैप और खनिज़ भी महंगा होगा। इतना ही नहीं, ‘Future Option Trading’ भी महंगा होगा।


Share This News