ताजा खबरे
चुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां
IMG 20260128 WA0016 यूरोपियन यूनियन के साथ हुए समझौते से उद्योग और किसान दोनों को मिलेगा फ़ायदा’’-श्री शिव राज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि आधारित उधोगों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि किसानों की तकदीर भी बदले और तस्वीर भी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में यूरोपियन यूनियन के साथ हुए समझौते से उद्योग और किसान दोनों को फ़ायदा मिलेगा। श्री चौहान बुधवार शाम को बीकानेर- जोधपुर हाइवे पर डॉ अशोक धारणियाँ के ब फ़ार्म हाउस पर आयोजित कृषि आधारित उद्योग के उद्यमियों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ आत्मीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री चौहान ने कहा कि स्थानीय माटी और पानी की उपलब्धता के हिसाब से खेती को कैसे फायदेमंद बनाया जाए इस पर रिसर्च किया जा रहा है। इंटीग्रेटेड खेती के ज़रिए भी खेती को फायदे बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी टैक्स दो जगह ना लगे इसको लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम में श्री जयकिशन अग्रवाल, श्री गजेन्द्र पारख,श्री शिव करण डेलू, श्री महेंद्र पारख,श्री सुरेन्द्र भट्टड़ इत्यादि ने कृषि आधारित को आ रही समस्याओं के बारे में बताया। डबल मंडी टैक्स खत्म करने और मोठ फसल को एमएसपी में शामिल करने की बात कही।

कार्यक्रम के शुरुआत में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा का साफा, शॉल, बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। डॉ अशोक धारणियाँ ने स्वागत भाषण एवं लालेश्वर महादेव मंदिर के महन्त स्वामी विमर्शानंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन श्री चंद्र शेखर श्रीमाली ने किया।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री राम गोपाल सुथार, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया, श्री राजाराम धारणियाँ, श्री हरि राम धारणियाँ, श्री डी पी पचीसिया, श्री जुगल राठी, श्री हेमंत दाधीच, श्री मोहन दुसाद, श्री जय दयाल डूडी, समेत बड़ी संख्या में उद्यमी और किसान मौजूद रहे।


Share This News