ताजा खबरे
चुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूची
IMG 20241023 101608 1 नशे के खिलाफ एनएसयूआई 27 जनवरी को विशाल मशाल जुलूस निकालेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का लिया संकल्प
NSUI बीकानेर ग्रामीण द्वारा प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में #युवाओंकायुद्धनशेके_विरुद्ध अभियान के तहत एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। यह जुलूस युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने एवं इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से निकाला जाएगा। दिनांक 27 जनवरी 2026,
समय सायं 5:15 बजे,
गाँधी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक निकाला जाएगा।
जुलूस के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या संगठनों की नहीं, बल्कि हर जागरूक युवा की जिम्मेदारी है। NSUI ने बीकानेर ग्रामीण के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए NSUI द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा वर्ग नशे के दुष्परिणामों को समझे और इससे दूर रहकर एक स्वस्थ व सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहेंगे और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेंगे।


Share This News