ताजा खबरे
चुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूची
IMG 20260125 WA0034 scaled जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अस्पताल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लीआपातकालीन, आउटडोर और इनडोर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को एसडीएम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और पूरे अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने अस्पताल में संचालित राज्य की सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने आपातकालीन इकाई, लेबर रूम, नवजात आइसीयू, आउटडोर कक्षो और इनडोर वार्ड के साथ साथ ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया और वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने अस्पताल मे मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों का अवलोकन करते हुए प्रगति की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की पोस्टिंग के बारे में पूछा और अस्पताल मे साफ सफाई के कार्यों पर संतोष जताया और आपातकालीन सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर अमित वशिष्ठ, महावीर स्वामी इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के विभिन्न अधिकारियों ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देशनोक की व्यवस्थाओं को देखा।


Share This News