ताजा खबरे
11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
IMG 20260120 WA0032 scaled वीबी-जी राम जी से गावों में आएगी क्रांति- बिश्नोई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर देहात द्वारा विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार, आजीविका मिशन (ग्रामीण) के सम्बन्ध में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता स्थानीय संभाग कार्यालय करणी नगर, बीकानेर में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई (पूर्व विधायक नोखा) सहित देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड चैयरमेन श्री रामगोपाल सुथार, कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भंवर लाल जांगीड़, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर सिंह चारण, रामेश्वर पारीक एवम् अभियान के जिला संयोजक डॉ. अशोक भाटी व दिलीप सिंह आड़सर शामिल हुए।

प्रेस वार्ता में बिश्नोई ने वीबी-जी राम जी योजना की जानकारी देते हुए कहा क प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। पूर्ववर्ती ग्रामीण रोजगारोन्मुखी योजनाओं में समयानुकूल सुधार करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के संरचनात्मक विकास हेतु वीबी-जी राम जी को लाये हैं जो कि पूर्ववर्ती 100 दिन के रोजगार से बढ़ा कर 125 दिन का रोजगार का प्रावधान धारण किये हुए हैं। वीबी-जी राम जी में रोजगार के दिनों में वृद्धि के अलावा फसल बिजाई एवम् फसल कटाई के समय 60 दिन के अवकाश का प्रावधान भी कृषि तन्त्र को और अधिक विकसित करेगा। योजना में 155 हजार करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

बिहारी लाल बिश्नोई ने केन्द्र, राज्य के व्यय अनुपात 75:25 के बारे में जानकारी दी। यूपीए सरकार के 10 साल के कालखण्ड में 1660 करोड़ मानव श्रम दिवस सृजित हुए थे, जबकि एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 3210 करोड़ मानव श्रम दिवस सृजित हुए हैं।

यूपीए सरकार के 10 साल के कालखण्ड में केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय निधि जो कि 213320.32 करोड़ रूपये थी वो एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बढ़ कर 853810.91 करोड़ रूपये हुई है।

यूपीए सरकार में आधार सीडिंग केवल 76 लाख तक सीमित था एवम् पारदर्शिता में कमी थी, जबकि एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 12.12 करोड़ तक आधार सीडिंग सम्पन्न हो चुका है।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने वर्तमान योजना को ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के हित में अधिक कारगार, पारदर्शी एवम् आजीविका उन्मुखी योजना बताते हुए जन-जन तक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत व कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने भी सम्बोधित किया। अभियान के जिला संयोजक डॉ. अशोक भाटी ने वीबी जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत आगामी 21.01.2026 को जिला कार्यशाला तथा 22 से 28 जनवरी 2026 तक जिला सम्मेलन करने एवम् मण्डल स्तर पर व्यापक जन जागरण अभियान के क्रम में शक्ति केन्द्रों तक नरेगा श्रमिकों से संवाद करने की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी।


Share This News