ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20251207 WA0016 वार्षिकोत्सव :उमंग में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। स्वामी आरएन ग्लोबल स्कूल में छाई उमंग। स्वामी आरएन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी के वार्षिकोत्सव उमंग 2025 समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ वीर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर , राजेश टॉक अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर, संजीव कुमार पाराशर एडिशनल डायरेक्टर न्यूज़ 21, डॉ वंदना मक्कड़, डॉ गौरव बिस्सा एसोसिएट प्रोफेसर और मोटीवेटर, सुभाष स्वामी सीएमडी आदित्य स्वामी सीईओ आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रशासन की ओर से बिंदु बिश्नोई एवं हरि वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के लाइव बैंड ने दर्शकों का मन मोह लिया। परमपिता परमेश्वर के श्री चरणों में अर्पित प्रार्थना के पश्चात दादी पोता एक्ट, राजस्थानी नृत्य, नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य, शिव तांडव, हिरण कश्यप -नरसिंह नृत्य नाटिका, बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत राम- रावण के जीवन पर आधारित प्रस्तुति, कृष्ण-वासुदेव एवं महाभारत पर आधारित नृत्य नाटिका, कलयुगी नर नारी नृत्य, स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रेरक प्रसंग, सितारे ज़मीन पर नृत्य, फास्ट फूड मोबाइल की कमियों एवं दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने वाला कटाक्ष तथा पंजाबी नृत्य-की बन दुनिया दा का भरपूर आनंद उपस्थित दर्शकों ने उठाया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय में किये जा रहे नवाचारों तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियां को बड़े ही आकर्षक ढंग से दर्शकों के समक्ष रखा। विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक युग में भारतीय संस्कारों का रोपण एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार आदित्य स्वामी ने व्यक्त किया।


Share This News