ताजा खबरे
बीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़र
IMG 20251204 202016 scaled बीकानेर के ऊपर से उड़ा रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर से भी होते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान आगे बढ़ा। दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। वह Ilyushin IL-96-300 विमान से नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे और PM मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसमें भी खास बात ये है कि पुतिन के इस दौरे पर सिर्फ रूस और भारत के लोगों की नजर नहीं बल्कि दुनिया की नजर है। पुतिन का विमान जब रूस से उड़कर भारत आ रहा था तो उसे इंटरनेट पर करीब 45 हजार लोगों ने LIVE ट्रैक किया। एक-एक पल पर लोग देख रहे थे कि पुतिन अभी कहां पहुंचे हैं और किस रास्ते से नई दिल्ली आ रहे हैं। पुतिन के Ilyushin IL-96-300 विमान को उनका चलता फिरता दफ्तर कहा जाता है। flightradar24 के मुताबिक, पुतिन के विमान को 45 हजार 349 लोगों ने लाइव ट्रैक किया। पुतिन का प्लेन रूस से उड़कर पाकिस्तान के हवाई रास्ते से होते हुए भारत में आया और दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। पाकिस्तान ने पुतिन के विमान के भारत में आने के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया। राजस्थान का बीकानेर जिला अंतरराष्ट्रीय वायुमार्ग में शामिल है।


Share This News