ताजा खबरे
चौतीना कुआं क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में लगी आगखतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगा
IMG 20251124 WA0017 अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति में विनोद बाफना Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में बीकानेर जिले का गौरव बढ़ाते हुए विनोद बाफना को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान कर रहे विनोद बाफना को अब राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि बाफना ने संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, युवा जोड़ो अभियान और वैश्य समाज के उत्थान में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। अल्प समय में इतने कुशल कार्यो को देखते हुवे राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।
नए दायित्व पर नियुक्ति से जिलेभर के समाजजनों तथा पदाधिकारियों ने विनोद बाफना का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाफना ने इस अवसर पर संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे समाज उत्थान, युवा सशक्तिकरण एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। सभी को साथ लेकर चलने से ही ये सब सम्भव हो सकेगा इस नियुक्ति पर सुभाष मित्तल, दीपक अग्रवाल ,डी पी पचीसिया, हंसराज डागा, जयकिशन अग्रवाल, सुशील बंसल, प्रमोद अग्रवाल, मोहन सुराणा , राजेश गोयल, सुमन छाजेड , सुमन जैन , ममता राठी जुगल राठी , जेठमल नाहटा, सरिता नाहटा, सुरभि अग्रवाल, सरला लोहिया , विजय बाफना, किशन लोहिया, संजय जैन सांड , विनोद गोयल, हिना बाफना , मनीष सिपानी विनोद धानुका, मुदित ख़ज़ांची, लोकेश करनानी , किशन अग्रवाल, यशु चांडक ने ख़ुशी जाहिर की हैं।


Share This News