ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20251109 WA0025 scaled श्री नवाह्न परायण पाठ 13 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। मानस प्रसार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले 13 से 21 दिसम्बर तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्याग में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन रविवार को कथा स्थल पर श्रीधरजी महाराज, सरजूदास जी महाराज ,श्याम सुंदर महाराज, जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के कर कमलों से हुआ। समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि कथा का वाचन जोधपुर के सुशील आसोपा के मुखारविद से होगा। सुबह 11.15 बजे से 5.30 बजे तक होने वाली इस संगीतमय कथा प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा। सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि पाठ से पहले एक शोभायात्रा निकलेगी।जो एम एम खेल मैदान के पास राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंचेगी ।महाराज श्री ने बताया कि इस पाठ के वाचन से मन को शांति,ध्यान,समर्पण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है। पोस्टर विमोचन अवसर पर ओम बोहरा,रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित, चन्द्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

जीतो एवं कोचर मंदिरात पंचायती ट्रस्ट व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के चिकित्सा शिविर में 373 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बीकानेर चैप्टर द्वारा कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट बीकानेर व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में हैल्थ एंड वैलनेस कैम्प का उद्घाटन 9 नवम्बर 2025, रविवार को किया गया। इवेंट कोर्डिनेटर कुनाल कोचर ने बताया कि गौड़ी पाश्र्वनाथ में आयोजित इस शिविर में पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया का मुख्य आतिथ्य रहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषभ सेठिया, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा उपस्थित रहे। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आयोजित इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, गुडग़ांव के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) एवं रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग की अनुभवी टीम संपूर्ण अत्याधुनिक उपकरणों सहित शिविर में उपस्थित रही। शिविर में 373 जनों ने जांच व परामर्श का लाभ लिया। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, पीएफटी, बीएमडी, चेस्ट एक्सरे की जांच सुविधा प्रदान की गई। शिविर में जीतो चेयरमैन जयचंदलाल डागा तथा कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धनपत कोचर का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में मोतीलाल कोचर, पदम दफ़्तरी, मुदित खजांची, सुशील बैद, सोहनलाल बैद, सोहनलाल कोचर, मनोज सेठिया, जितेंद्र कोचर, पुनेश मुसरफ़, विपुल कोठरी, प्रतीक कोचर, सुरेंद्र कोचर, विनोद कोचर एवं कोचर फ्रेंड्स क्लब के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।


Share This News