ताजा खबरे
चुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां
IMG 20250527 111414 महिला चिकित्सक से ऑनलाइन ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर महिला के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले के छतरगढ़ में एक महिला चिकित्सक को धोखे में लेकर हजारों रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार वार्ड नं. 11 निवासी डॉ. पार्वती पत्नी गोपाल ने छतरगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ठगी की यह घटना 4 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है। प्रार्थिया डॉ. पार्वती ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात कॉलर ने उनसे संपर्क किया और मीठी बातों में उलझाकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने किसी बहाने से उनसे फोन पे (PhonePe) के जरिए 35,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ देर बाद जब डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के अनेक मामले सामने आ चुके है। शादियों में मोबाइल पर निमंत्रण भेजकर भी ठगी के मामले पुलिस में दर्ज हुए है। कई लोग सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मामले दर्ज नहीं करवाते।


Share This News