ताजा खबरे
कचरा संग्रहण टिपर ने अब महिला को टक्कर मारीबीकानेर परकोटे में मां-बेटी का पर्स छीनकर बदमाश फरारबीकानेर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक घण्टे में 70 डिटेन, नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई*गुरुवार 12 नवंबर का पंचांग। शुभ मुहूर्तजीतो की महिला विंग की प्रीति डागा अध्यक्ष मनोनीतमरुनायक चौक में जुआ खेलते 8 गिरफ्तारबीकानेर : चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौतबीकानेर में जुटेंगे देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता, बिकाणा मुद्रा महोत्सव 13 नवंबर सेबीकानेर : 42वीं राज्य स्तरीय सीनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता 12 सेबीकानेर : दवा लेने आया युवक, मेडिकल स्टोर के गल्ले से 7 हजार ले भागा
IMG 20241023 101608 2 राजस्थान प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल खत्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्राइवेट बसों की चार दिन से चल रही हड़ताल खत्म। राजस्थान की निजी स्लीपर बसों की हड़ताल परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के बाद खत्म। बस ऑपरेटर्स यूनियन ने बिना शर्त हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। बैठक में परिवहन मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी में समाधान निकला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम के निर्देश पर बस ऑपरेटर्स यूनियन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों और बॉडी कोड का पालन किए बिना किसी बस को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बस ऑपरेटर्स यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार जितने ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “हम बिना किसी शर्त के हड़ताल वापस लेते हैं और आगे से सभी बसें सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करेंगी।” यूनियन प्रतिनिधि मदन यादव ने बताया कि सुरक्षा से जुड़े नियमों के अलावा अन्य लंबित मांगों पर भी परिवहन विभाग ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है।


Share This News