ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 सर्दी का दौर होगा शुरू, बीकानेर में सर्दी का कोलायत कनेक्शन ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम अब करवट लेने लगा है। राज्यभर में उत्तरी हवाएं चलनी शुरू हों रही है। विभाग का कहना है कि इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का असर बढ़ेगा। इस बार सर्दी की अवधि अधिक व तेज रहेगी। बीकानेर में कहा जाता कि ”कोलायत में पानी हिला और सर्दी शुरू’ । कोलायत मेले में दीपदान के बाद , कोलायत स्नान के बाद सर्दी को शुरू होना मान लिया जाता है। प्राचीन समय से यह चला आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो रहा है और उत्तर से ठंडी बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इससे हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजस्थान में भी बुधवार देर रात से उत्तरी हवाओं का असर बढ जाएगा। अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभागों के जिलों में रात का तापमान कम होगा और सर्दी का असर महसूस किया जाएगा।

एक दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज हवाएँ चलीं और हल्की वर्षा हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई। पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, कोटा, करौली, बारां और अजमेर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हनुमानगढ़ और चूरू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे ओले गिरे।


Share This News