ताजा खबरे
30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिए
IMG 20251103 WA0007 नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी लक्ष्मी जी सहित आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की बारस को रथ पर सवार होकर बीकानेर नगर भ्रमण को निकले। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए माला प्रसाद चढ़ा कर स्वागत किया।
श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री शंकर महाराज ने बताया कि सैकड़ो वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार देवउठनी एकादशी सालिगराम जी-तुलसी जी के विवाह के बाद श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रथ यात्रा रात्रि 7:00 बजे से शुरू हुई।

मंदिर के वाचक श्री विजय शंकर व्यास, शुभम सेवग, अरविंद सेवग, दीपक सेवग,नितिन सेवग कान्हा, सुमित सेवग ठाकुरजी के साथ थे।
रथयात्रा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से प्रारम्भ होकर महालक्ष्मी मंदिर,घाटी भैरव मंदिर, दर्जियों की बड़ी गुवाड़,सुराणो का मोहल्ला ,सब्जीमंडी, चाय पट्टी, आसानियों का चौक ,गोलछो का चौक, नाहटों का चौक, भुजिया बाजार ,रांगड़ी चौक, ठंठेरा मोहल्ला, सुनारों की तीनों गुवाड़,।कोचरों का चौक, गिराणी सोनारों का मोहल्ला, बागड़ी मोहल्ला, डागा प्रोल, बच्छावतों की गली से होते हुए वापस श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रातः करीब 5 बजे पहुंचेगी


Share This News