ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 गैस सिलेंडर के दाम घटे, लेकिन घरेलू स्थिर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। जबकि घरेलू यानी 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। लेकिन नवंबर की शुरुआत में सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 4.5 से 6.5 रुपये तक की कटौती कर कुछ राहत दी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अब 1590.50 रुपये हो गया है।

यह पिछले महीने के मुकाबले 5 रुपये सस्ता है। बीते महीने इसका दाम 1595.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। रसोई गैस के दामों में कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर हैं। विभिन्न राज्यो में 853 से 868 रुपये के बीच है।


Share This News