ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250530 WA0004 scaled महिला योद्धाओं के पेंटिंग चित्र देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ऑपेरशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि। बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में पहुंची जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि बीकानेर जिला उद्योग संघ में बनी आर्ट गैलेरी देख प्रभावित हुई | जिला कलक्टर ने आर्ट गैलेरी में बनी आपरेशन सिन्दूर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर देख अभिभूत हुई | जिला कलक्टर ने बताया कि भारत पाक के इस युद्ध की घड़ी में महिलाओं द्वारा युद्ध की कमान संभालना पूरे देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है और प्रेरणास्पद भी है |

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, देश की ख्यातनाम हस्तियाँ मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, डॉ करणीसिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, गौतम बुद्ध की पेंटिंग की हुई तस्वीरें, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है

साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है | इस गैलेरी का निर्माण का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से परिचित करवाने व देश की बहादुर बेटियों को गरिमापूर्ण सम्मान दिलाने के लिए गया है | आर्ट गैलेरी को फोटो जनर्लिस्ट अज़ीज़ भुट्टा व चित्रकारी कार्य को भरत राज द्वारा सजाया गया है | इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार, लूणकरण सेठिया, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख आदि उपस्थित हुए |


Share This News