ताजा खबरे
वार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूदजिला परिषद 41 सदस्यों में 30 पर कांग्रेस विजयीचुनाव : पंचायत समिति सदस्य चुनाव में ये जीते
IMG 20250527 111318 5 ब्लैक आउट, 31 को गूंजेंगे सायरन, मॉक ड्रिल होगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। एक बार फिर सायरन की गूंज पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31 मई को ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। पहले इसे 29 मई को किया जाना था लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित करना पड़ा था। अब मॉक ड्रिल का आयोजन 31 मई को होगा। यह मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात सहित पाकिस्तान की सीमा से लगे सभी पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी।

क्यों होती है मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल का आयोजन इसलिए कराया जा रहा है ताकि भविष्य में दुश्मन मुल्क की ओर से होनेवाले हमलों को लेकर नागरिक सतर्क रहें। मॉक ड्रिल एक तरह का अभ्यास है जिसमें लोगों को इमरजेंसी के हालात से निपटने के बारे में जानकारी दी जाती है। लोगों यह बताया जाता है कि अगर किसी तरह का हमला हो या आपदा की स्थिति आए तो आम लोगों को कैसे अपना बचाव करना चाहिए। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3300 किमी लंबा बॉर्डर है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा पाकिस्तान से लगती है। 


Share This News