ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250502 WA0016 scaled पीबीएम अस्पताल परिसर के आनंदम विश्राम में जल मंदिर शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर के आनंदम विश्राम स्थल में प्याऊ का शुभारंभ शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी व व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने किया।

कर्मवान फाउंडेशन अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर प्रतिवर्ष इस प्याऊ का संचालन किया जाता है।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए किया गया यह कार्य अत्यधिक उपयोगी है। यह कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि कर्मवान फाउंडेशन सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है।

फाउंडेशन के संतोष पुरोहित ने बताया कि शीतल जल के साथ साथ फाउंडेशन के द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को 200 किलो ठंडी छाछ का वितरण भी किया।

इस अवसर पर कर्मवान फाउंडेशन मधुसूदन आचार्य, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, नवनीत आचार्य,बजरंग तंवर,गोविंद शर्मा, दाऊ लहरी, भव्य दत्त भाटी, विकाश तापड़िया, शुभम शर्मा, प्रभु चौधरी उपस्थित थे।


Share This News