ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 रसोई गैस सिलैंडर की कीमतों में कटौती, नई दर इस तारिख से Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम घटा दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की बड़ी कटौती की गई है कटौती के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1762 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल, 2025 से लागू कर दी गई हैं। कटौती से पहले दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी। 

कंपनियों ने पिछली बार 1 मार्च से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है।


Share This News