ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 138 कल से बदलेगा स्कूलों का समय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का एक अप्रैल से समय बदल जाएगा। अब एकल पारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे शुरू होंगे, वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से होगा। शिक्षा विभाग ने सालाना पंचांग में इसका उल्लेख किया है।

शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लिए शिविरा पंचांग की पालना जरूरी होती है। इसी पंचांग में एकल पारी स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक तय की गई है। वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से छह बजे तक रहेगा।

जिसमें एक पारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पारी साढ़े बारह बजे से शाम छह बजे तक होगी। गर्मी में दिन बड़े होने के कारण छह बजे तक अंधेरा नहीं होता, ऐसे में स्कूली बच्चे आराम से दूसरी पारी के बाद भी अपने घर पहुंच जाते हैं। सर्दी में शाम छह बजे तक अंधेरा होने लगता है। ऐसे में जल्दी छुट्‌टी होती है। अब दोनों ही पारी में स्कूल साढ़े पांच घंटे तक लगेंगे।


Share This News