ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20230726 140822 प्रेस वार्ता : राजस्थान में जंगलराज-राष्ट्रीय मंत्री बीजेपी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने बीकानेर में आज पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राजस्थान में अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। महिला अत्याचार मामलों में प्रदेश अव्वल है। आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, दलितों पर अत्याचार के मामले में एक नम्बर पर है। इस प्रदेश में 10 लाख से भी ज्यादा अपराधिक मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। भ्रष्टाचार में नंबर वन पर है। इस राज सें जनता त्रस्त हैं। तुष्टिकरण की राजनीति यह सरकार करती है। ऐसे में जनता इस सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। राष्ट्रमंत्री विजया रहाटकर ने दावा किया भाजपा आगामी चुनाव दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की कर्ज़ माफी की बात करने वाली सरकार के मुखिया ने दस दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया लेकिन आज तक यह सरकार से नहीं हो पाया, किसानों का माफ नहीं हुआ। उन्होेंने आज जनता का विश्वास गंवाया है।

उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए आवास। हमारी केंद्र सरकार ने जो वादे किए, वो पूरे भी किए। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम का सीधा नाम न लेते हुए उन्होंने कहा यहां का धरती पुत्र कई योजनाएं लेकर आया। लेकिन मुख्यमंत्री उनके काम मे भी रोड़े डालते रहे। केन्द्र सरकार ने बीते नौ साल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सफल योजनाएं है, उनका लाभ जनता को मिला है। लोगों के मन में भाजपा के प्रति निष्ठा है, विश्वास है।

देहात की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है, शहर की कार्यकारिणी को लेकर पूछ गए सवाल पर उन्होंनेे कहा कि कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते ये नहीं हो पाया पर अब दो चार-दिन में ही शहर कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे की भूमिका क्या रहेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में किसी नेता की क्या भूमिका होगी, यह पार्लियामेंटरी बोर्ड तय करता है। प्रदेश सह प्रभारी ने साफतौर पर कहा कि चाहे मणीपुर हो, या राजस्थान जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, बीजेपी उसका विरोध करती है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए चाहे ऐसी घटनाएं कहीं पर भी हो। प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित मौजूद रही।


Share This News