IMG 20230722 WA0226 बीकानेर : <em>महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के कोटगेट पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में मणिपुर हिंसा के विरोध में कोटगेट पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ काली पट्टी बांधकर जबरदस्त नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में लम्बे समय से हो रही आमानवीय घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफ़ल साबित हो रहे। प्रधानमंत्री महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में नाकाम रही है। बेटी पढ़ाओ के कोरे वादे कर सत्ता हांसिल करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं को निर्वस्त्र कर जबरन घुमाने और उनके साथ बलात्कार करने जैसी घिनौनी हरकत की जा रही हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं पर रोक लगने की बजाय बेख़ौफ़ तरीके से तेज़ी से बढ़ती इन दर्दनाक घटनाओं की जिम्मेदार केन्द्र सरकार की महिला विरोधी नीति हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी प्रदर्शन किया ।


Share This News