ताजा खबरे
बीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमजिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहै
IMG 20220712 222522 3 बीकानेर : पत्नी ने गहने, नकदी हड़पे, दूसरी शादी रचाई, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में एक पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला शेरुणा पुलिस थाना में आया है। शादी के दौरान वर पक्ष की ओर से उसको मिले गहने व नगदी भी हड़प कर ली। परेशान पति ने अब शेरुणा थाने में छह नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसको तलाक दिए बगैर उसकी पत्नी की दूसरी जगह शादी कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक चैनदान ने बताया कि पीडि़त किशनलाल सुथार है। वह पूनरासर का रहने वाला है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ धोखा करते हुए उसको बिना तलाक दिए उसकी पत्नी की दूसरी जगह शादी करवा दी। शादी के वक्त उसकी ओर से दिया गया एक मंगलसूत्र, सोने के लोंग झूमरे, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने की रखड़ी, दो जोड़ी पायजेब तथा 50 हजार रुपये नगदी भी हड़प लिये। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सरोज पुत्री जेठाराम, जेठाराम पुत्र भीखाराम, मघाराम पुत्र जेठाराम, कैलाश पुत्र जेठाराम, रामकिशन पुत्र जेठाराम, पुष्पादेवी पत्नी जेठाराम सुथार निवासी पूनरासर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News