ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20221005 WA0232 पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न, नवरात्र अनुष्ठान की पुर्णाहुति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर के तत्वाधान में भीनासर स्थित रामदेव डाली बाई मंदिर प्रांगण में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ।

गायत्री परिवार ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि नौ दिनों से किये जा रहे नवरात्र अनुष्ठान की पुर्णाहुति पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। यज्ञाचार्य करणीदान चौधरी एवं जगजीत सिंह द्वारा पंच कुंडीय यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, दुर्गा गायत्री तथा विशेष वैदिक मंत्रों से आहुतियां दिलाई गई। इस अवसर पुंसवन संस्कार, गुरु दीक्षा तथा विद्यारंभ संस्कार निशुल्क करवाये गये। पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ की पुर्णाहुति उपरांत महा आरती तथा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी रहे मुख्य याजक सपत्नीक घनश्याम ओमा भाटी, शोभा सारस्वत, सरला चौधरी, चन्द्रकला व्यास, पवन औझा, आसकरण लखारा, मूलचंद चौधरी तथा जगदीश भाटी का आभार मुकेश व्यास द्वारा व्यक्त किया गया।


Share This News