ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20221005 163302 scaled झंवर ने कहा-पूर्वी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज कांग्रेस नेता व पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर ने बातों ही बातों में पूरब विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की।

यहां हुई प्रेस वार्ता में झंवर ने कहा कि वे सदैव जनता के साथ रहे है। उनके सुख दुख में भागीदार रहे हैं। बीकानेर का विकास पहली प्राथमिकता है। बीकानेर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे झंवर ने कहा पूर्व क्षेत्र की सड़को को जल्द ठीक किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इसके लिए प्रयास जारी है। वही उन्होंने कच्ची बस्ती नियमन और शहर के बाहरी क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में पेयजल की समस्या का समाधान की भी मांग रखी है। अंबेडकर कॉलोनी में प्रशासन की और से अतिक्रमण पर होने वाली कार्रवाई पर झंवर ने कहा की प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के बिना किसी भी व्यक्ति को उसी स्थान से नहीं हटाए। यदि ऐसा होता है तो फिर वह सड़कों पर उतर कर आमजन के साथ आंदोलन करेंगे। झंवर ने कहा कि समस्या का हल नहीं होने पर गिरफ्तारी देंगे।


Share This News