ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20220717 000416 बीकानेर के इन मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाज, निलंबन कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल के सामने श्री डूंगरगढ़ स्थित ओम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 11 अक्टूबर (7 दिन) के लिए, आदर्श कॉलोनी शास्त्री नगर रोड स्थित आर.आर. मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 6 से 12 अक्टूबर (7 दिन) के लिए, सादुल गंज मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित श्री जय विनायक मेडिकोज तथा आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 13 अक्टूबर (4 दिन) के लिए, बज्जू स्थित श्रीगंगानगर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 11 से 14 अक्टूबर (4 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।
टोंगरा ने बताया कि सत्तासर (छत्तरगढ़) स्थित कादरी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, बज्जू स्थित श्रीनाथ मेडिकोज, रामपुरा बस्ती लालगढ़ स्थित तनीषा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, नाथवाणा (लूणकरनसर) स्थित सुनील मेडिकल स्टोर तथा वेटरनरी कॉलेज रोड स्थित श्याम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 6 से 15 अक्टूबर (10 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।


Share This News