ताजा खबरे
जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 को
IMG 20220820 094114 1 बीकानेर में डकैती को किया विफल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के महाजन थाना इलाके में पुलिस की सतर्कता के चलते डकैती को विफल करते हुए बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा। इनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। महाजन पुलिस का दावा है कि डकैती के बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया है।महाजन थाना क्षेत्र में पांच व्यक्तियों द्वारा शेरपुरा लिंक रोड पर बैठकर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे। इनके पास बड़ी संख्या में हथियार थे। सूचना मिलने पर पुलिस पांचों को गिरफ्तार किया। महाजन थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरियां और हाईवे पर लूट की घटना को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी,नंदराम हेड कांस्टेबल, कुलदीप, राजेश, विकास व विनोद कुमार ने मुखबिर से मिली सूचना पर इस मार्ग पर दबिश दी, जिसमें पांच जनों को गिरफ्तार किया गया। ये पांचों शेरपुरा रोड पर बैठे हैं। जिनके पास हथियार भी है। जो पंजाब से आए हुए प्रतीत हो रहे हैं और अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति जैसे लग रहे हैं। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो एक बार की तो उन्होंने भी काफी संघर्ष किया। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रहे।पुलिस ने उक्त लोगों के पहचान कर बताया कि जिसमें राजेश कुमार पुत्र रामलाल कुमार निवासी 22 केयूडी खाजूवाला,हरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह नसीबपुरा पंजाब, त्रिलोचन सिंह पुत्र हरजीत सिंह जट सिख शेरगढ़ पंजाब, मनप्रीत सिंह जगदेव सिंह प्योरि पंजाब ,बलराम पुत्र रामचंद्र कुमार प्योरि पंजाब के रूप में उनकी पहचान हुई । गाड़ी में हथियार भी मिले जिनमें गंडासा ,हथौड़ा, कुल्हाड़ी, सीरिया इसके अलावा गाड़ी की नंबर प्लेट पर लगे नंबर भी फर्जी बताए जा रहे हैं। आरोपी चिट्टा नशे के आदि है। पुलिस उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी। जिससे क्षेत्र में और भी कई वारदातों के पर्दे खुलने की उम्मीद है।


Share This News