ताजा खबरे
चुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्करश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
IMG 20210725 232810 165 व्यापार : भुगतान की समय सीमा 30 सितंबर तक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं कानूनी सलाहकार गणेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने प्रत्यक्ष कर समाधान योजना विवाद से विशवास के तहत भुगतान की तिथि एक माह और बढाकर 30 सितंबर कर दी है। इस योजना के तहत विवादित कर, ब्याज, जुर्माने और शुल्क के मामलों का समाधान किया जाता है। इसमें किसी आंकलन या पुनः आंकलन आदेश में 100 प्रतिशत विवादिर कर और 25 प्रतिशत विवादित जुर्माने या ब्याज या शुल्क के भुगतान के बाद मामले का समाधान हो जाता है | इसमें करदाता को ब्याज, जुर्माने की छूट के अलावा आयकर क़ानून के तहत किसी अभियोजन से छूट भी मिलती है | वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ब्यान के अनुसार फॉर्म 3 जारी करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए भुगतान की तिथि को 30 सितंबर 2021 तक बढाने का फैसला किया गया है। विवाद से विशवास के तहत भुगतान के लिए फॉर्म 3 जरूरी है | इससे पहले मंत्रालय ने जून में इस योजना के तहत भुगतान की तिथि को बढाकर 31 अगस्त किया था हालांकि करदाताओं के पास ब्याज की अतिरिक्त राशि के साथ 31 अक्टूबर तक भुगतान करने का विकल्प था | साथ ही मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त राशि के साथ भुगतान की 31 अक्टूबर की तिथि में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।


Share This News